2020
*जैन अल्पसंख्यक योजना प्रथम मार्गदर्शन स्कॉलरशिप के सम्बन्ध में हमसे अधिकांशतः पूछे जाने बाले प्रश्न एवम उनके समाधान।2020
🆎 *अल्पसंख्यक योजना प्रथम मार्गदर्शन*
■
*स्कॉलरशिप के सम्बन्ध में हमसे अधिकांशतः पूछे जाने बाले प्रश्न एवम उनके समाधान।*
*प्रश्न आपके, समाधान अनिल बड़कुल, गुना के।*
____________________________
1⃣ *स्कालरशिप के लिए किन किन राज्यों के विद्यालय या कॉलेज के छात्र आवेदन कर सकते हैं?*
🆎 _स्कालरशिप के लिए देश भर के समस्त राज्यो के समस्त विद्यालय या महाविद्यालय के पात्र छात्र आवेदन कर सकते हैं। चाहे बह विद्यार्थी किसी गाँव या नगर में अध्ययनरत हो। कक्षा 1से नीचे की कक्षाओं को छोड़कर, अन्य समस्त कक्षाओं के लिए स्कॉलरशिप की पात्रता है।_
2⃣ *स्कालरशिप आवेदन पात्रता हेतु "पारिवारिक आय सीमा' Income Limit क्या है?*
🆎 _*कक्षा 1 से 10 तक* : ₹ 1लाख वार्षिक_
_*कक्षा 11, 12 एवम स्नातक, स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स जैसे BA, BCOM, BSc, MA, MCom, MSc आदि के लिए:* ₹ 2 लाख वार्षिक_
_*व्यावसायिक एवम तकनीकी शिक्षा कोर्स* जैसे BE, BTech, BEd, LLB, MBBS एवम अन्य कोर्स के लिए; ₹ 2.50 लाख वार्षिक_
3⃣ *स्कालरशिप के फॉर्म कब से एवम कैसे भरे जाते हैं? इसकी वेबसाइट क्या है?*
🆎 _फॉर्म ऑनलाइन ही भरे जाते हैं। *15 जुलाई से* ऑनलाइन फॉर्म भरे जाते है। आवेदन की अंतिम दिनांक पोस्ट मेट्रिक के लिए 15 अक्टूबर तक तथा प्रीमेट्रिक के लिए 31अक्टूबर तक रहती है।तिथियों में परिवर्तन भी संभव है।_ ऑनलाइन स्कालरशिप वेबसाइट-
4⃣ *अप्लाई करने के पूर्व, किन दस्तावेजों को स्केन कर तैयार रखने की आवश्यकता होती है।*
🆎 *प्रीमेट्रिक के ऑनलाइन आवेदन में कोई पेपर अपलोड नही होते हैं।* ऑनलाइन आवेदन करने के बाद सभी दस्तावेज सीधे स्कूल में जमा किये जाते हैं। पर *पोस्ट मेट्रिक आवेदन के साथ पेपर अपलोड किए जाते हैं* एवम बाद में दस्तावेज स्कूल कॉलेज में जमा कराना जरूरी है।
1- *मूल निवासी प्रमाण पत्र* (Domicial)
2- *आय प्रमाण पत्र* (प्राधिकृत अधिकारी द्वारा जारी)
3- *जाति/ अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र* (यह स्वघोषित प्रमाणीकरण है। किसी आफिस या संस्था से नही बनबाना है।)
4- पिछली कक्षा की *मार्कशीट* (मार्क्स 50%से कम अंक न हों)
5- विद्यार्थी के नाम *बैंक खाता* की फ़ोटो कॉपी (इसमे एकाउंट नंबर एवम NEFT नंबर साफ अंकित हो। छोटे बच्चों का एकाउंट न होने पर माता-पिता का लगा सकते हैं।
6- *चालू वर्ष में जमा की गई फीस की रसीद* (रसीद कम से कम 1 माह की हो इसीसे वार्षिक गणना कर कुल फीस लिखी जा सकती है।
7- *आधारकार्ड* की प्रतिलिपी (दोनो ओर की) एक साइड ही फ़ोटो कॉपी कराएं। अथवा एनरोलमेंट नंबर की प्रति।
8- *पासपोर्ट साइज एक फोटोग्राफ।*
5⃣ *ऑनलाइन फॉर्म भरते समय fresh एवं Renewal के चयन के बारे में समझाइए?*
ans :_जिन छात्र-छात्राओं को पिछले वर्ष की छात्रबृत्ति मिल चुकी है ऐसे छात्र *Renewal* के अंतर्गत अप्लाई करेंगे किन्तु जिन छात्रों को पिछले वर्ष की छात्रबृत्ति नही मिली है अथवा पहली बार फॉर्म भर रहे हैं उनको *FRESH* के अंतर्गत ही अप्लाई करना होगा ! *कक्षा 11* के विद्यार्थी पोस्ट मेट्रिक में आने के कारण *FRESH* के अंतर्गत ही आवेदन करेंगे !_
6⃣ *ऑनलाइन फॉर्म भरते समय हमे जाति एवं केटेगिरी में क्या सेलेक्ट करना है ?*
🆎 _जाति में *जैन* एवं केटेगिरी में *General* सेलेक्ट करना है !_
7⃣ *यदि किसी विद्यालय या महाविद्यालय का नाम ऑनलाइन फॉर्म में शो ही नही हो रहा हो ऐसे में क्या करें ?*
🆎 _अपने स्कूल/कॉलेज के प्राचार्य को कहें वह स्कालरशिप की ही वेबसाइट पर जाकर अपनी संस्था का डेटा अपलोड करें। यह एक साधारण प्रक्रिया है। कुछ दिनों में स्कूल/कॉलेज शो हो जाएगा। प्राचार्य को जिला अल्पसंख्यक कार्यालय से user Name/ Password लेकर वेरीफाई करना चाहिए।_
8⃣ *क्या आवेदन करने बाले सभी विद्यार्थियों को स्कालरशिप मिलती है?*
🆎 _नही। अल्पसंख्यक आयोग द्वारा एक मेरिट लिस्ट बनाई जाकर राज्य के निर्धारित कोटे के अनुसार कम आय बर्ग के अनुसार एवम अन्य कुछ बिंदुओं के आधार पर वितरण की जाती है।_
9⃣ *स्कालरशिप कब और कैसे मिलती है ?*
🆎 _स्कॉलरशिप विद्यालय के माध्यम से नही मिलती है। यह विद्यार्थी के सीधे बैंक खाते में ही जमा की जाती है। यह ऑनलाइन आवेदन करने के बाद प्रायः जनबरी माह से वितरण होना प्रारम्भ हो जाती है।_
हमारे द्वारा फ़ोन पर जानकारी नही दी जाती है। व्हाट्सअप पर अपना नाम, सिटी, कक्षा लिखते हुए अपना प्रश्न लिखें, उत्तर मिल जाएगा।
_*कृपया इसे सभी जैन ग्रुप्स में फारवर्ड करें जिससे जैन समाज के विद्यार्थी लाभान्वित हो सकें।निजी स्तर पर जैन समाज के लाभार्थ।*_
___________________________
*अनिल जैन बड़कुल,*
◆ *राष्ट्रीय चेयरमैन, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ,* दिगम्बर जैन महासमिति।
◆ *राष्ट्रीय संयोजक, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, विश्व जैन संगठन।*
.png)


