जयपुर में ‘BJS परिणय पथ – Vivaah Verse’ का ऐतिहासिक आयोजन सम्पन्न
📰 प्रेस विज्ञप्ति
जयपुर में ‘BJS परिणय पथ – Vivaah Verse’ का ऐतिहासिक आयोजन सम्पन्न
युवाओं को मिला व्यक्तित्व आधारित वैवाहिक संवाद का अनूठा अनुभव। भारतीय जैन संघठना (BJS), पिंक सिटी जयपुर के तत्वावधान में को होटल हॉलिडे इन, 22 गोदाम सर्कल, सरदार पटेल मार्ग में “परिणय पथ – Vivaah Verse” का भव्य एवं सफल आयोजन प्रातः 8 बजे से सायं 6 बजे तक सम्पन्न हुआ !!कार्यक्रम की परिकल्पना एवं नेतृत्व सुनील कोठारी अध्यक्ष एवं यश बापना सचिव, BJS पिंक सिटी द्वारा किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य जयपुर के जैन युवाओं को जीवनसाथी चयन की प्रक्रिया में व्यवहारिक मार्गदर्शन देना एवं खुला, गरिमामय संवाद का मंच प्रदान करना रहा।कार्यक्रम के प्रमुख आयाम
युवाओं के लिए इंटरैक्टिव गतिविधियां एवं एक्सप्रेशनल सेशन ,जीवनसाथी चयन को लेकर स्पष्ट दृष्टिकोण एवं अपेक्षाओं पर संवाद , अभिभावकों के लिए समर्पित मार्गदर्शन सत्र ,व्यक्तित्व, मूल्यों एवं सोच को प्राथमिकता – केवल बायोडाटा आधारित मिलान नहीं था! इस आयोजन में युवक एवं युवतियों ने सहभागिता कर इसे यादगार बनाया। पूरे कार्यक्रम का संचालन बी जे एस राष्ट्रीय मैनेजिंग डायरेक्टर कोमल जैन द्वारा अत्यंत कुशलता एवं संवेदनशीलता के साथ किया गया, जिससे प्रत्येक प्रतिभागी को सहज एवं सुव्यवस्थित अनुभव प्राप्त हुआ।
BJS का यह प्रयास समाज में विवाह को लेकर स्वस्थ संवाद स्थापित करने तथा युवाओं को सही निर्णय हेतु सशक्त करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हुआ।
विशेष सहयोग एवं आभार
इस आयोजन की सफलता में शरद कांकरिया, राज्य सचिव आतिश लोढ़ा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सम्प्रति सिंघवी, राज्य मीडिया प्रभारी बसन्त जैन, पवन बज, चंद्रा जी संचेती, ज्योति बोहरा, मिताली चोरडिया, ज्योति प्रिया जैन एवं रक्षा कोठारी का उल्लेखनीय योगदान रहा। इसटीम के समर्पण एवं समन्वय से यह कार्यक्रम एक नई मिसाल बन सका।भारतीय जैन संघठना, पिंक सिटी जयपुर समाज हित में ऐसे सार्थक प्रयास निरंतर जारी रखेगी। समापन समारोह में शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे प्रारंभ में जय श्री ज्वेलरी के यश जैन प्रसिद्ध ज्वेलर अरुण जैन ,सुरेश दर्डा आदि अतिथिओं ने नवकार मंत्र जपकर व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्य कम का शुभारंभ किया। सभी सह भागियों ने इस कार्यक्रम को अद्भुत v वर्तमान समय की आवश्यकता v स्थितियों को देखते हुए वैज्ञानिक ढंग से सुनियोजित बताया
.png)

