*गुरूदेव श्रीमद् विजय यतीन्द्र सूरीश्वरजी म सा का 134 वां जन्मोत्सव*
*गुरूदेव श्रीमद् विजय यतीन्द्र सूरीश्वरजी म सा का 134 वां जन्मोत्सव*
विश्वपुज्य गुरूदेव श्री मद् विजय राजेन्द्र सूरीश्वरजी म सा के शिष्य रत्न मोहनखेडा तीर्थोद्धारक गुरूदेव श्रीमद् विजय यतीन्द्र सूरीश्वरजी म सा का 134 वां जन्मोत्सव का आयोजन भारत के विभिन्न नगरो में कल 21/10 /2017 कार्तिक सुदि दुज को होगा,
इस प्रसंग पर त्रिस्तुतिक श्री संघ के अनेक श्रीसंघो में गुरूदेव के गुणानुवाद एवं यतीन्द्र सूरी अष्टप्रकारी पुजा सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे,
गुरूदेव श्रीमद् विजय यतीन्द्र सूरीश्वरजी म सा के आर्शीवाद ओर प्रेरणा से उनकी निश्रा में स्थापित श्री अखिल भारतीय राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद परिवार द्वारा गुरु जन्मोत्सव प्रसंग पर धार्मिक कार्यक्रम के साथ जनसेवा के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे,
श्री संघ एवं परिषद के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ब्रजेश बोहरा ने बताया कि पुण्य सम्राट गुरूदेव श्रीमद् जयन्तसेन सूरीश्वरजी जी म सा के पट्टधर द्वय गच्छाधिपती श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी म सा एवं आचार्य भगवंत श्री जयरत्न सूरीश्वरजी म सा सहित समस्त श्रमण श्रमणी भगवंत के चातुर्मास स्थल पर गुणानुवाद सहित विभिन्न कार्यक्रम होंगे ,
मिडिया प्रभारी ने बताया की वर्तमान में त्रिस्तुतिक समुदाय मे आचार्य भगवंत एवं श्रमण भगवंत बिराजमान हे उसमे अधिकतर गुरूदेव श्रीमद् विजय यतीन्द्र सूरीश्वरजी म सा के प्रशिष्य हे,
9827244175
.png)
